नई दिल्ली: लोकआस्था के महापर्व छठ की धूम बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छठ पर्व के संध्या अर्घ्य की असीम शुभकामनाएं सभी को दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!’ इससे पहले पीएम मोदी ने 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ जब छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी तो भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं।
पीएम मोदी ने संध्या अर्घ्य की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिए तेजस्वी ने क्या कहा

