खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में एक किसान ने अपनी ही फसल में आग लगा दी। उसका कहना था कि अतिवृष्टि के चलते उसकी सोयाबीन की फसल बेहद कमजोर हो गई थी। हालांकि कृषि विभाग इस तरह के किसी बड़े नुकसान से इनकार कर रहा है।
भारी बारिश से खराब हुई फसल
हाल ही में खरगोन जिले को भारी बारिश का सामना करना पड़ा था। इसके चलते किसानों ने कपास मिर्च मक्का और सोयाबीन की फसलों के प्रभावित होने की बात कही थी। सोयाबीन की फसल खराब होने के चलते कमलेश हार्डिया नामक किसान ने कल अपनी फसल में ही आग लगा दी।
फसल में लगा दी आग
उसका कहना था कि अतिवृष्टि के चलते उसके पांच बीघे में लगी सोयाबीन में अच्छे दाने नहीं आए थे। उसने कहा कि अफलन की स्थिति हो गई। किसान ने पत्रकारों को बताया कि पौधा अच्छा था लेकिन अतिवृष्टि के चलते दाने नहीं फले। उन्होंने सोचा कि मशीन से फसल को उखाड़ने की बजाय उसमें आग ही लगा दी जाए।

