नई दिल्ली: दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से छह की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट आई। सबसे ज्यादा फायदे में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस रहे। कंपनी के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 6.19% की तेजी आई। इससे बेजोस की नेटवर्थ एक झटके में $10.7 अरब यानी 9,00,23,23,77,970 रुपये बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बेजोस की नेटवर्थ 220 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 42.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
दिवाली पर ₹9,00,23,23,77,970 की लॉटरी… जानिए किस रईस पर हुई लक्ष्मी मेहरबान

