नई दिल्ली: दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से छह की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट आई। सबसे ज्यादा फायदे में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस रहे। कंपनी के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 6.19% की तेजी आई। इससे बेजोस की नेटवर्थ एक झटके में $10.7 अरब यानी 9,00,23,23,77,970 रुपये बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बेजोस की नेटवर्थ 220 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 42.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
अंबानी-अडानी का हाल
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (157 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (154 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (145 अरब डॉलर) आठवें, स्टीव बाल्मर (143 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (143 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग 118 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 101 अरब डॉलर के साथ 16वें और गौतम अडानी 94.4 अरब डॉलर के साथ 18वें नंबर पर है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
