साउथ स्टार्स को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहां के एक्टर्स को फैंस प्यार से नया नाम या उपनाम भी दे देते हैं। जैसे रजनीकांत को थलाइवा…। इसी तरह से कमल हायन को भी ‘उलगनायगन’ उपाधि दी गई, पर इंडस्ट्री में कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहे दिग्गज एक्टर कमल हासन ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि उनके नाम के साथ किसी तरह के उपनाम को ना जोड़ें। उन्हें कमल हासन ही कहा जाए।
कमल हासन ने फैंस से की गुजारिश, नाम के साथ ना जोड़ा जाए ‘उलगनायगन’, पहले अजित कुमार ने भी की थी अपील

