साउथ स्टार्स को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहां के एक्टर्स को फैंस प्यार से नया नाम या उपनाम भी दे देते हैं। जैसे रजनीकांत को थलाइवा…। इसी तरह से कमल हायन को भी ‘उलगनायगन’ उपाधि दी गई, पर इंडस्ट्री में कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहे दिग्गज एक्टर कमल हासन ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि उनके नाम के साथ किसी तरह के उपनाम को ना जोड़ें। उन्हें कमल हासन ही कहा जाए।
अपनी खामियों से वाकिफ हैं कमल
कमल हासन का मानना है कि किसी भी कलाकार को उसकी कला से बड़ा नहीं होना चाहिए। वो लिखते हैं, ‘एक कलाकार के तौर पर मैं जमीन से जुड़ा रहना चाहता हूं। मैं अपनी कला से जुड़ा रहना चाहता हूं। मैं अपनी खामियों से वाकिफ हूं और लगातार आगे बढ़ता रहना चाहता हूं।’
अजित कुमार ने भी की थी गुजारिश
ये पहली बार नहीं है, जब किसी बड़े सुपरस्टार ने अपने फैंस से ऐसी गुजारिश की है। कमल हासन से पहले अजित कुमार एक ओपन लैटर लिख ऐसी ही गुजारिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनके फैंस उन्हें ‘थाला’ या अन्य किसी प्रकार के नाम से न बुलाएं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

