ढाका: बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में कानून सलाहकार आसिफ नजरूल ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर शेख हसीना के इस्तीफे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है, जिससे पता चले कि 5 अगस्त को देश छोड़ने से पहले शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दिया था। शहाबुद्दीन के इस दावे की बांग्लादेश में काफी चर्चा है और लोग कह रहे हैं कि शेख हसीना ने इस्तीफा दिया ही नहीं था। शहाबुद्दीन के बयान के बाद ये चर्चा भी हो रही है कि क्या संवैधानिक रूप से अभी तक शेख हसीना बांग्लादेश की पीएम हैं। इसी तरह की बात शेख हसीना के बेटे भी कह चुके हैं।
शेख हसीना ने क्या नहीं दिया था इस्तीफा? राष्ट्रपति बोले- मुझे आज तक नहीं मिला, मोहम्मद यूनुस के मंत्री भड़के

