हमें तुमपर नाज है… शतक से कम नहीं थी ऋषभ पंत की 99 रन की पारी, 7वीं बार नर्वस नाइंटीज में आउट

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनका टेस्ट में तो कोई तोड़ ही नहीं है। भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में आकर परफॉर्म करना तो ऋषभ पंत की आदत बन गई है। वह फिर भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में संकटमोचक बने। हालांकि पंत अपने शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए। 99 के स्कोर पर उनको विलियम ओ रूर्के ने बोल्ड कर दिया। बता दें कि टेस्ट में पंत 7वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले विकेटकीपर

  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, नेपियर, 2005
  • एमएस धोनी (भारत) बनाम इंग्लैंड, नागपुर, 2012
  • जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2017
  • ऋषभ पंत (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024
मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे ऋषभ

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। कार एक्सीडेंट के बाद जिस घुटने पर उनकी 3 सर्जरी हुई थी। उसी घुटने पर आकर पंत के गेंद लगी थी। इसकी वजह से उनका घुटना सूज भी गया था। पंत इसके बाद तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए विकेटकीपिंग की थी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।