भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में कैसी पिच मिलेगी? पैट कमिंस का जवाब रोहित शर्मा की नींद हराम कर देगा!

सिडनी: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के बाद टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। टीम इंडिया इस दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। हालांकि, सीरीज को लेकर पिछले 3-4 महीने से ही काफी चर्चा हो रही है। भारतीय टीम जब भी ऑस्ट्रेलिया जाती है तो पिच को लेकर काफी चर्चा होती है। अब इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जो बात कही वह टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने की तरह हो सकती है।

भारत ने 32 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके गढ़ गाबा पर हराया। कमिंस ने ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट में कहा, ‘मुझे लगता है कि 2018-19 की हार सबसे बुरी थी क्योंकि हम हर विभाग में कमतर साबित हुए थे। 2020-21 में तो हमने कड़ी चुनौती दी थी। भारत ने गाबा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था।’
भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने जा रहे कमिंस ने कहा कि वह हरी भरी पिचों पर भारत का स्वागत करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी चले तो मैं हरी भरी पिच बनवाना चाहूंगा लेकिन पिच की तैयारी में मेरी कोई भूमिका नहीं है। हमें इंतजार करना होगा।’ बता दें कि भारतीय टीम को हमेशा ही घास वाली पिचों परे स्कोर करना मुश्किल होता है। इसके लिए रोहित सेना को स्पेशल तैयारी करनी होगी।
डेविड वॉर्नर ने संन्यास का फैसला वापस लेने का प्रस्ताव रखा है लेकिन कमिंस ने संकेत दिया कि उनकी टीम आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘डेव हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम बात करेंगे।’ उन्होंने हालांकि आगे कहा, ‘हम सभी डेवी (वॉर्नर) से प्यार करते हैं लेकिन अब वह रिटायर हो चुका है। सॉरी।’
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।