नई दिल्ली: न केवल भारतीय बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज एमएस धोनी को खेल का सबसे खतरनाक रणनीतिकार मानते हैं। क्रिकेट को लेकर उनकी समझ का हर कोई लोहा मानता है। शायद ही कोई हो, जो उनके फैसलों पर सवाल उठाए। लेकिन कहते हैं न कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’ कुछ ऐसा ही हुआ अपने माही भैया के साथ। टीवी पर चल रहे एक मैच के दौरान एक फैसले को लेकर उनकी वाइफ साक्षी ने उन्हें क्रिकेट का ज्ञान दे डाला। अब धोनी ने इस बारे में एक इवेंट के दौरान खुलासा किया है।
धोनी ने आगे कहा- मैंने कहा कि वाइड बॉल पर बल्लेबाज को स्टंप आउट करना संभव है। यह नो-बॉल पर नहीं किया जा सकता। उसने कहा- आप कुछ नहीं जानते। इस बीच बल्लेबाज पहले से ही डगआउट के करीब था। जब अंपायरों ने आखिरकार बल्लेबाज को आउट दे दिया और अगला खिलाड़ी अंदर आया तो उसने कहा, ‘कुछ गड़बड़ है।’ उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2025 सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपने चाहने वालों को अपनी बैटिंग से एंटरटेनमेंट करेंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
