पिता सचिन का नेटवर्थ है 1200 करोड़, मेगा ऑक्शन में कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। समय और वेन्यू तय हो चुका है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए देश और विदेश से कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। हालांकि, इन 574 खिलाड़ियों में से सिर्फ 204 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा, जिसमें भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में कितनी है अर्जुन की प्राइस?
पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपने करियर को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में गोवा के खेल रहे अर्जुन ने पहली बार पंजा खोलकर सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। चूकीं अर्जुन के साथ महान सचिन तेंदुलकर का नाम जुड़ा हुआ है तो फैंस को भी उनसे काफी उम्मीदें भी बढ़ जाती है, लेकिन उम्मीदों के बोझ बावजूद के अर्जुन अपने करियर को उड़ान देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

वहीं इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में उम्मीद है कि उन पर बड़ी बोली लग सकती है। बता दें कि अर्जुन के पिता भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर का नेटवर्थ 1250 करोड़ से भी अधिक आंकी गई है, लेकिन उनका बेटा अर्जुन मेगा ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख के बेस प्राइस पर मैदान में नीलामी आएंगे। अर्जुन को पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस से 30 लाख की रकम मिली थी।
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।