नई दिल्ली। आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया है। अब तक 16 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। इस साल 17वां एडिशन 22 मार्च से शुरू होगा। हर साल आईपीएल में नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते हैं। इस मेगा टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी खेलते हैं। यह अब दुनिया की सबसे बड़ा टी20 लीग है। पहले ये टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाता था। अब दस टीमें खेलती नजर आती हैं। आज हम आपको IPL इतिहास के वो आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी।
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल का पहला चौका लगाया था। उन्होंने जहीर खान की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जड़ा था। केकेआर और आरसीबी के बीच 2008 का पहला मैच खेला गया था।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने आईपीएल का पहला मेडन ओवर डाला था। उन्होंने आईपीएल 2008 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला ओवर फेंका था।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने आईपीएल में पहली बार हैट्रिक ली थी। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके थे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

