लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बनाएगी महंगाई को मुद्दा , भाजपा गारंटियों से करेगी मुकाबला

रायपुर। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लिए महंगाई प्रमुख मुद्दा रहेगा। आम जन-जीवन से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं में महंगाई को मुद्दा बनाकर कांग्रेस जनता के सामने पहुंचेगी। विपक्ष के इस मुद्दे से निपटने के लिए प्रदेश में सत्ता पक्ष के लोगों ने महंगाई का मुकाबला गारंटियों से करने की रणनीति बनाई है। ऐसी गारंटी जिसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ा। कांग्रेस के महंगाई के मुकाबले भाजपा की मोदी गारंटी इस चुनाव मेंआमने-सामने होंगे।

कांग्रेस की रणनीति में जहां तेल, दाल, आटा से लेकर पेट्रोल-डीजल की महंगाई होगी, वहीं भाजपा 18 लाख पीएम आवास से लेकर किसानों के खाते में धान का बोनस, 3100 रुपये में धान खरीदी से लेकर महंतारी वंदन योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट को लेकर जनता के सामने पहुंचेगी।

इस पूरे चुनावी मुद्दे में रसोई गैस सब्सिडी की गांरटी का पूरा नहीं होना कांग्रेस के लिए बड़ा मुद्दा है, लेकिन भाजपा ने इससे भी मुकाबला करने की रणनीति बनाई है। केंद्र सरकार ने मार्च महीने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रसोई गैस में 100 रुपये की सीधी छूट का एलान किया, जिसके बाद प्रदेश में रसोई गैस की कीमतें 1000 रुपये से नीचे आ गई है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। लोकसभा चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा रहेगा। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस व अन्य मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं के लिए सरकार के पास किसी प्रकार की कोई योजना नहीं है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।