प्रेमिका द्वारा बच्ची के अपहरण की नाकाम कोशिश!

स्कूली बच्ची के अपहरण का नाकाम प्रयास,पूर्व प्रेमिका पुलिस की गिरफ्त में

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms , पिपरिया/होशंगाबाद 14जुलाई 2019

पिपरिया – शनिवार को शहर के शास्त्री वार्ड में स्थित सेंटर कान्वेंट स्कूल में एक महिला ने के.जी में पढ़ने वाली बालिका के अपहरण करने की नाकाम कोशिश की स्कूल स्टाफ की सतर्कता के चलते वह अपहरण की वारदात को अंजाम देने में सफल नही हो पाई।

Cctv photo

स्कूल स्टाफ ने बताया कि महिला 2 बार स्कूल आई। महिला अपने आप को बालिका की बुआ बता रही थी।परंतु स्कूल में मौजूद टीचर ने उसको पहचाने से इंकार कर दिया।वही उक्त युवती छुट्टी होने का समय पता करके घर चली गई।फिर जब छुट्टी हुई तो युवती स्कूल के बाहर बालिका को लेने पहले से ही खड़ी थी।जिसे स्कूल संचालक की मदद से पकड़ा जा सका हैं।पुलिस ने जब युवती को लेकर थाने आई और कड़ाई से पूछताछ करी तो पता चला कि युवती ऋतु उर्फ रुकमणी अहिरवार बीजनवाड़ा की रहने वाली हैं जो की उक्त बालिका के पिता से पहले प्रेम करती थी।उसके बाद उसकी शादी इटारसी हो गई थी।जिसे उसके पति ने छोड़ दिया था।उसका पति उसे 3 हजार रुपये देता था।परंतु उसने पैसे देना बंद कर दिया था।वही उसके पूर्व प्रेमी संतोष वर्मा से भी उसने पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया।जिसके बाद महिला ने संतोष वर्मा की बेटी को स्कूल से आगवा करने का प्लान बनाया।जिससे संतोष से पैसे मांग सके।वही टी.आई प्रवीण कुमरे के अनुसार बालिका के पिता ने भी कबूल किया हैं कि वह युवती ऋतु को जानता हैं।पुलिस ने ऋतु पर धारा 363,364-A,511 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जंहा से युवती को जेल भेज दिया गया हैं।

केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।