केसरिया ब्रेकिंग न्यूज़
होशंगाबाद से बड़ी खबर, 29 जुलाई 2019
होशंगाबाद- नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दरिंदे को फांसी की सजा ।
पिपरिया के बहुचर्चित मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह की अदालत ने सुनाया फैसला,
पास्को एक्ट धारा 376 में जीवन पर्यंत आजीवन कारावास की भी सुनाई सजा।
आरोपी दीपक किरार को अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का दोषी मानते हुए सुनाई सजा।
31 अक्टूबर 2018 को पिपरिया की 4 वर्षीय बालिका के साथ की थी वारदात
सनसनीखेज एवं जघन्य माना गया था मामला।
क्या है पूरा मामला
31 अक्टूबर 2018 को शहर के सुभाष वार्ड से एक 5 वर्षीय मासूम बालिका का अपहरण हुआ तो सारा शहर दीपावली की तैयारी को छोड़ बच्ची की तलाशी में लग जाता है।
कुछ दिन बीतने पर पुलिस के ढीले रवैये को देखते हुए 3 नवंबर को आम नागरिकों और महिलाओं ने शाम के समय मंगलवारा चौराहे पर चक्काजाम कर सड़क पर प्रदर्शन भी किया , जिसके बाद होशंगाबाद एडीशनल एसपी ने आश्वासन दिया की पुलिस कल तक मामले के आरोपी को पकड़ लेगी।
तत्कालीन होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने आरोपी को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया, 4 नवंबर को सुबह आरोपी को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।
जहाँ उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और लाश शहर दूर रेलवे लाइन के पास झाड़ियो के पीछे गाड़ दी थी, यह ख़बर आग की तरह पूरे नगर और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई , स्थिति को भाँपते हुए बड़ी संख्या में जिले से अतिरिक्त पुलिस बल की पिपरिया में तैनाती कर दी गई।
धनतेरस के एक दिन पहले यह दुःखद खबर लगते ही शहर गमगीन हो गया।विधानसभा सभा चुनाव के चलते आचार संहिता भी थी ।
दूसरी तरफ आक्रोश भी बढ़ रहा था। पिपरिया बंद था, थाने का घेराव कर रही जनता को समझाईश देने एसपी को आना पड़ा। हर कोई आरोपी को तत्काल फाँसी की मांग पर अड़ा था। देर शाम पोस्ट मॉर्टम और सारी प्रक्रिया के बाद शव को घर लाया गया।लेकिन मृतक बच्ची का आखिरी बार चेहरा देखने के हिम्मत उसकी माँ नही जुटा पाई। शांतिवन में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
हजारो की सँख्या लोग शवयात्रा में शामिल हुए जिसमे महिलायें भी थी।
वो दर्द हर एक शहर वासी की आंखों में आँसू बनकर झलक रहा था।
4 नवंबर की रात में फिर एक बार जनता भड़क गई । और थाने का घेराव करने लगी । बेकाबू होती भीड़ को देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
केसरिया विशेष संवाददाता खबर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

