पचमढ़ी आर्मी कैंप में घुसे संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज जारी हुई…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

06/दिसंबर/2019 होशंगाबाद

 हहोशंगाबाद के पचमढ़ी में देर रात सेना का अफसर बताकर घुसे 2 संदिग्धों के वीडियो फुटेज जारी किए गए हैं।

इन संदिग्धों द्वारा सेना की 2 इंसास राइफल और जिंदा कारतूस लेकर भागने का आरोप है। पूरे मामले की जांच एजेंसियां गंभीरतापूर्वक जांच कर रही हैं।

और हर एंगल से इस मामले की जांच हो रही है, चारों तरफ नाकाबंदी की गई है।

Exclusive video

ये फुटेज घटना के पूर्व एक होटल के सीसीटीवी में कैद हुई हैं और फोटो में दिख रहे पीले और काले ट्रैक सूट वाले व्यक्तियों को फिलहाल संदिग्ध आरोपी बताया गया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।