राज्यसभा चुनाव… बीजेपी-कांग्रेस को भीतरघात का डर!

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

28/फरवरी/2020

राज्यसभा का रण …कांग्रेस -भाजपा को सता रहा भीतरघात का डर !

आलोक हरदेनिया /भोपाल डेस्क

भोपाल – मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने है।इनमें से 1-1 सीट कांग्रेस और भाजपा को मिलना तय है। वहीं, तीसरी सीट को लेकर दोनों ही पार्टियों को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। वर्तमान परिदृश्य में तीसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस इन्हें भेज सकती है राज्यसभा…


प्रदेश की सत्ता के सिंहासन पर काबिज कांग्रेस कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुश करने के लिए उन्हें राज्यसभा का चुनाव लड़ाकर सांसद बनाकर दिल्ली भेज सकती है। सिंधिया के नाम की वकालत प्रदेश के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कर चुके है। वही कुछ नेता दिग्गी राजा को फिर से राज्यसभा सांसद बनते देखना चाहते है। वही कुछ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने के बाद भी कर रहे है। अगर प्रदेश के राजनीतिक जानकारों की माने तो सिंधिया को राज्यसभा सांसद और दिग्गी राजा को पीसीसी चीफ बनाने को लेकर हाईकमान भी अपनी सहमति दे सकता है ।

दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदिवासी वर्ग से किसी एक को राज्यसभा भेजने की भी मांग की जा रही है।

भाजपा की रणनीति…

भाजपा राज्यसभा चुनाव में तीन में से 2 सीटें जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगायेगी और एक नई ऊर्जावान रणनीति के तहत चुनाव में उतरेगी । इस चुनाव में भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा के लिए भी चुनितियो भरा रहने वाला है क्योंकि अभी 2 सीटे भाजपा के पास ही है लेकिन मौजूदा गणित को देखते हुए भाजपा सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज करा सकती है। अगर भाजपा नई चुनावी रणनीति के तहत दो सीट जीत लेती है। तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार का मनोबल गिरेगा और उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बढ़ेगा । लेकिन यह तभी संभव है जब कांग्रेस विधायक क्रास वोटिंग करे ।

राज्यसभा सीटों का गणित…
राज्यसभा की एक सीट के लिए 58 विधायकों के वोटों की जरूरत होती है। वर्तमान संख्या बल के हिसाब से एक-एक सीट पर चुनाव होने के बाद कांग्रेस के पास 56 वोट जबकि भाजपा के पास 49 वोट बचेंगे। ऐसे में भाजपा को 9 जबकि कांग्रेस को 2 मतों की जरूरत होगी।

कांग्रेस को सता रहा क्रास वोटिंग का डर…
कांग्रेस को अपने विधायकों के क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। अगर सत्तारूढ़ दल के पांच से छह विधायक भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट दे देते हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी हार जाएगा और भाजपा की जीत हो जाएगी।

क्रास वोटिंग होने पर विधायकों को अयोग्य घोषित कराने का रिस्क नही उठा सकती कांग्रेस…
बड़ी बात यह है कि कांग्रेस चाहकर भी इन विधायकों को अयोग्य घोषित नहीं करवा सकती है। अगर ऐसा होता है तो वह विधानसभा में अल्पमत में आ जाएगी। ऐसे में कांग्रेस अपने विधायकों को साधकर रखने की कोशिश कर रही है।

भाजपा का एक वोट और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय…चर्चा में बीजेपी नेता का पीसीसी जाना …

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा में भी क्रॉस वोटिंग का खतरा है। अगर भाजपा के एक विधायक का प्रथम वरीय वोट कांग्रेस को मिल जाता है तब वह चुनाव जीत जाएगी। हालांकि बाद में उस विधायक को अयोग्य घोषित करवाने पर भी भाजपा को कुछ खास फायदा नहीं होगा।

भोपाल पीसीसी दफ्तर फोटो

हाल ही में मप्र बीजेपी के मीडिया प्रभारी का अचानक पीसीसी कार्यालय पहुँच न न केवल चर्चा का विषय है बल्कि उनकी कांग्रेस मीडिया समन्वयक से मुलाकात कई और इशारा कर रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि न केवल भाजपा बल्कि संघ भी इस कदम से नाराज़ है ।

साथ ही ये घटना दिल्ली में दोनो ही दलों के शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में भी भेज दी गयी है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।