बाबई BMO के क्लिनिक पर लोकायुक्त का छापा!

बाबई बीएमओ के क्लिनिक पर लोकायुक्त का छापा मचा हड़कंप….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

06/जून/2020

विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया…

होशंगाबाद – जिले की बाबई बीएमओ की क्लिनिक पर लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने एक कर्मचारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा भी है। लोकायुक्त छापे से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। रिश्वत मांगने पर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है। बीएमओ पर आरोप है कि एक एएनएम का वेतन निकालने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम प्रकरण में कार्यवाही कर रही है।

केसरिया pic.

बाबई स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डाॅ.शोभना चौकसे पर एक एएनएम ने आरोप लगाया था कि वेतन निकालने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। थक हारकर एएनएम ने लोकायुक्त में संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया। लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने बाबई स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ की क्लिनिक के पास जाल बिछाया। एएनएम रिश्वत की रकम लेकर वहां पहुंची। बीएमओ का कर्मचारी मिलन को रिश्वत की रकम लेते हुए टीम ने पकड़ लिया।

इस पूरी कार्यवाही में फरियादी और लोकायुक्त कार्यवाही टीम के सदस्य के बयानों में अंतर नज़र आया,कैमरा पर फरियादी/शिकायतकर्ता का आरोप था कि 5 हज़ार महीना रिश्वत की मांग की जा रही थी,तो वहीं लोकायुक्त दल के सदस्य ने कैमरा पर कहा कि 10 हजार प्रतिमाह की रिश्वत मांगी जा रही थी!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।