नगर पालिका ने नही किया बिजली बिल का भुगतान!

नगर पालिका ने नही किया बिजली बिल का भुगतान!

बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
26/नवंबर/2020

होशंगाबाद,आलोक हरदेनिया…..

पिपरिया – बिजली कंपनी विकासखंड में में बड़ी ही तेजी से वसूली अभियान चला रही है। जिसके तहत बिजली बिल के बकायादरो के संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी कर रही है। बिजली कंपनी ने विकासखंड के कई बकायादार किसानों के ट्रेक्टर मोटर साइकिल जब्त की है जिससे किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं दूसरी और पिपरिया नगर पालिका पर लगभग 70 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने के बाद भी बिजली कंपनी के अधिकारी सिर्फ कनेक्शन काटने और फिर वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद जोड़ने की कार्यवाही कर रहे हैं।
वहीं इस मामले पर कुछ किसानो का कहना है कि बिजली कंपनी आखिर नगरपालिका की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही क्यो नही कर रही है।

नगरपालिका पर बिजली कंपनी के लगभग 70 लाख रु का बिजली बिल बकाया है। जिसे जमा करने को लेकर बिजली कंपनी द्वारा कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते हुए नपा को बकाया बिजली बिल का भुकतान करने के लिए बोला गया लेकिन नपा द्वारा बिजली बिल जमा नही किया गया। बिजली कंपनी की डीई श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि नपा द्वारा जब बिजली बिल का भुकतान नही किया गया तब बिजली कंपनी द्वारा नपा के स्ट्रीट लाइट कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई थी। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद बिजली कंपनी ने नपा के कनेक्शन पुनः जोड़ दिये है।

बिजली कंपनी की डीई पूनम तुमराम ने बताया कि बनखेड़ी नगर पंचायत बिजली बिल का भुकतान कर रही है। सोहागपुर नगर पंचायत का बिजली बिल भी जमा हो रहा है। लेकिन पिपरिया नगरपालिका द्वारा बिजली बिल का भुकतान नही किया गया है। जिसके चलते 70 लाख रु के लगभग का बिजली बिल बकाया है। बिजली कंपनी को वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है इसी के चलते बिजली कंपनी ने पुनः नपा के कनेक्शन जोड़ दिए है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।