मंगुभाई को मप्र गहलोत को कर्नाटक, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार के पूर्व….


कर्नाटक के गवर्नर बने गहलोत, कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फैसला, कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किये गए….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
06/जुलाई/2021

नई दिल्ली….

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले गए, मध्य प्रदेश को प्राथमिकता मिलना तय….
केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है, लेकिन इसके पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट में विस्तार से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की। पूर्व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल जबकि मंगूभाई छग्गनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। मिजोरम एवं हिमाचल प्रदेश के लिए भी नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। थावर चंद गहलोत 2014 से लगातार सामाजिक न्‍याय एवं सहकारिता मंत्री थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की पीएम मोदी से सिफारिश की थी।

इन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्तियां…
कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश के अलावा पीएस श्रीधरन पिल्‍लई को गोवा का, सत्‍यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का,रमेश बैस को झारखंड का,
बंदारू दत्तात्रेय को हरियाणा का, हरि बाबू को मिजोरम का और राजेंद्र विश्‍वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।