राघवेंद्र कुमार सिंह ने संभाला प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार…

राघवेंद्र सिंह ने जनसंपर्क आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 27/दिसंबर/2021

मप्र, जनसंपर्क विभाग के नए प्रमुख सचिव एवं आयुक्त (कमिश्नर) जनसंपर्क विभाग का कार्यभार आज वरिष्ठ आईएएस (1997) राघवेंद्र सिंह ने विधिवत रूप से ले लिया है।

आज जनसंपर्क आयुक्त का कार्यभार,आईएएस डॉ सुदाम खाड़े ने (वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत) राघवेंद्र सिंह को सौंपा

हाल ही में राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस राघवेंद्र सिंह को नया पीएस जनसंपर्क विभाग (प्रमुख सचिव) एवं आयुक्त जनसंपर्क विभाग बनाया है, इसके साथ ही आईएएस डॉ सुदाम खाड़े को स्वास्थ्य विभाग में सह आयुक्त,नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा मप्र की नई पदस्थापना भी की गयी है।

इस मौके जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर संचालक के पद पर कार्यरत आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ और हरफनमौला कहे जाने वाले अधिकारी अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ एच. एल चौधरी (पदेन अपर संचालक) सहित अन्य लोगों ने सिंह को शुभकामनाएं दी।

ज्ञात रहे मप्र जनसंपर्क विभाग ही राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार- प्रसार के साथ-साथ, सरकार और उसके मुखिया की छवि को सुधारे रखने के लिए लागातार कार्य करता है। और इस विभाग का बजट भी करोड़ों में होता है। और इस विभाग पर सीधे राज्य के मुख्यमंत्री की नज़र भी होती है, एवं वर्तमान में ये विभाग स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास है,पूर्व की भाजपा (2013 से 18) सरकार में ये विभाग डॉ नरोत्तम मिश्रा के पास था।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।