श्री राधा कृष्ण से जुड़े हैं मन के तार….

श्री राधा कृष्ण से जुड़े हैं मन के तार….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

धौलपुर ,राजस्थान से विजय शर्मा, ब्यूरो रिपोर्ट….

25/अगस्त/2022

गोवर्धन में आ कर अपना सब कुछ न्यौछावर कर अपनी सुध बुध भूल जाते है ये कहावत प्रसिद्ध है। श्री राधा कृष्ण और गिर्राज जी से अटूट प्रेम,आने वाले भक्तो में देखने को मिलता है यही भाव मागरोल के एक उद्योगपति तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ दिग्गज नेता गोविंद कुमार शर्मा में देखने को मिलती है।

जो 29 अगस्त को अपना जन्म दिन गोवर्धन महाराज के चरण स्पर्श कर और वंदना भक्ति भाव से भाव विभोर हो कर सब दुनिया दारी छोड़ कर यहां मनाते हैं ।

यही भाव राजस्थान जयपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉक्टर आर पी शर्मा में भी देखने को मिलता है प्रभु की भक्ति और सेवा के लिए आर पी शर्मा गोवर्धन के प्रसिद्ध और अलौकिक श्रीनाथ जी के मंदिर में भक्ति भाव में लगे रहते है।

इस वर्ष 29 अगस्त को गोविंद कुमार शर्मा जी का जन्म दिन है वो अपने इस विशेष दिन को गिर्राज जी के चरणों में भक्ति भजन कर मनाते है।

इनके प्रेम और विश्वास में अपनी आस्था जो़ड कर डॉक्टर आर पी शर्मा गोविंद से गहरा संबंध है। श्री गोवर्धन महाराज जी की असीम कृपा से जयपुर राजस्थान के शिक्षाविद् डॉक्टर आर पी शर्मा ने अपने जीवन को समाज सेवा लगा दिया है। जयपुर राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर आर पी शर्मा विशिष्ट स्थान रखते है।

राजस्थान केडर में इन्होंने अनेकों आरएएस अफसर को नियुक्ति प्रदान करवाने में मुख्य भूमिका शिक्षा देकर निभाई है। अपने अनुभव और योग्यता से ही ये इस मुकाम पर पहुंचे है। डॉक्टर आरपी शर्मा धार्मिक होने के साथ-साथ परोपकारी हृदय के व्यक्ति भी हैं। यह अपने इंस्टिट्यूट में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करते हैं।

29 अगस्त को गोवर्धन श्रीनाथजी मंदिर में गोविंद कुमार शर्मा के जन्मदिन में डॉ शर्मा के साथ इनके सहयोगी इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम मारवाल तथा ग्वालियर महल गांव से बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय शर्मा भी शिरकत करेंगे। 29 ,30अगस्त को गोवर्धन मथुरा में होने वाले कारक कार्यक्रम की जानकारी में मांगरोल के गोविंद शर्मा बीजेपी के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। अपने मधुर और स्नेह पूर्ण व्यवहार से जनता काफी पसंद करती है। इनके साथ डॉक्टर आरपी शर्मा जयपुर से, भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार केसरिया न्यूज़ प्रमुख शैलेंद्र मिश्रा शैली जी ,ग्वालियर महल गांव से संजय शर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता, इंदौर से प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम मारवाल। यह सब श्री गोवर्धन मथुरा में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित हो कर, भगवान श्रीनाथजी का अभिषेक करेंगे और गोविंद कुमार शर्मा जी के जन्मदिन के लिए शुभ कामनाएं देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।