युवाओं के साथ छल या भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार!

भोपाल/होशंगाबाद 31 मई 2019,केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms

युवाओ के साथ छल या भविष्य के साथ खिलवाड़.कर रही सरकार ?

पिपरिया – कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में युवाओं को मनरेगा की तर्ज पर युवा स्वाभिमान योजना के तहत रोजगार देने का वादा किया और युवाओं के वोट हासिल कर सत्ता के सिंहासन तक पहुँचने में सफल रही और युवाओं को जो रोजागार का वादा किया उसके तहत ऑन लाइन पंजीयन कराये गये। सम्बन्धित कार्यालय ने फोन कर उन्हें उसी आधार पर जोइनिंग भी दी,लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी वेतन नही मिला।

युवा स्वाभिमान योजना के तहत नगर पालिका पिपरिया में कार्यरत 120 युवा युवतियों ने 3 माह बाद भी वेतन नही मिलने के चलते मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन SDM को सौंपा है, जिसमे उन्होंने उल्लेख किया हम लोगों से 3 माह कार्य कराने के बाद एक भी एक रुपए भी वेतन नही दिया और तो और और हमे 30 मई से कार्यालय आने तक का मना कर दिया गया है । मुख्यमंत्री जी हमारे साथ छल करते हुए भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यो किया जा रहा है। पहले हम लोग कोई भी छोटा मोटा कार्य करके कुछ आमदनी तो कम से कम प्राप्त कर लेते थे।

केसरिया न्यूज़ के लिए पिपरिया से विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया की खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।