दिशा पाटनी ने कुंग फू स्टार जैकी चैन को दी जन्मदिन की बधाई

अपनी बोल्ड अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जैकी चैन को उनके जन्मदिन की बधाई दी हैं।
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपनी और जैकी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। दिशा एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में जैकी चैन के साथ काम कर चुकी हैं।
दिशा ने इस खास दिन पर अपनी इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ साझा किया। पहली तस्वीर में दिशा और जैकी पहाड़ों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर को साझा करते हुए दिशा ने जैकी चैन को ‘सुपरहीरो’ करार दिया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “70 साल का युवा। मेरे सुपरहीरो और जीवित लीजेंड टैगू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” दिशा ने दूसरी स्टोरी में जैकी की एक काफी पुरानी तस्वीर साझा की। इस पर उन्होंने लिखा, “आपके जैसा कोई नहीं। हमारे बचपन को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद।”

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।