जनसुनवाई ने लोगों की खुशियां लौटाईं, हर एक में नई आशा जगाई

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

जनसुनवाई में अब कुछ अलग ढंग से हो रही है सुनवाई, कार्यवाही देख प्रभावित हो रहे जिले के लोग, 9 किसानों के एक हफ्ते में स्थापित हुए ट्रांसफार्मर तो वहीं किसानों को उनके विक्रय किये गए गेहूं का मिलगया तुरंत भुगतान।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms दतिया,मप्र

फोटो दतिया कलेक्टर बीएस जामोद

दतिया,मप्र ,29 जून 2019

दतिया जिले के नवागत कलेक्टर बीएस जामोद की कार्यशैली से आम जन हुआ उत्साहित। नागरिकों, किसानों एवं कमजोर वर्ग की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं जामोद। डीएम जन सुनवाई में प्रत्येक आवेदक की समस्या न केवल गौर से सुनते हैं बल्कि संबंधित अधिकारियों को इस बात की हिदायत भी देते है कि बिना वजह किसी भी व्यक्ति को भटकना न पड़े। जन सुनवाई के आवेदनों की वह निरंतर विभागवार समीक्षा भी कर रहे हैं।


इसी क्रम में 18 तारीख की जन सुनवाई को 9 किसानों ने आवेदन दिए कि उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक अनुदान योजना के तहत् अनुदान पर ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए आवेदन दिया था। बिजली विभाग द्वारा लगातार चक्कर लगवाये जा रहे हैं लेकिन काम नही हो रहा,कलेक्टर को अधिकारियों की इस तरह की लापरवाही नागवार गुजरी उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी संदीप अग्रवाल को हिदायत दी की ट्राॅंफफार्मर शीघ्र रखवायें जाए। विद्युत विभाग की निर्माण शाखा से सम्पर्क करें और एक-एक किसान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट दें।

एसई विद्युत मण्डल आरके अग्रवाल द्वारा विद्युत मंडल निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिए। सीई के निर्देश पर निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों को सक्रिय किया और 9 किसानों के ट्रांसफार्मर बिना अधिक समय लगाए स्थापित किए गए।
जिन किसानों के ट्रांसफॉर्मर स्थापित हुए है उनमें काफी खुशी व्याप्त है। किसानों का कहना है कि भला हो ऐसे कलेक्टर का , कि हमारी खरीफ की फसल में सिंचाई की चिन्ता दूर कर दी। वरना हमारी धान की फसल बिना पानी के हो नहीं पाती। जिन किसानों के ट्रांसफॉर्मर स्थापित हो चुके है उनमें आत्मानुभा सिंह चोहान देभई, अरविन्द पाल मंगलपुर, राममिलन तिवारी कमलापुरी, बसंते तेली पडरीकलां, राजेश यादव टोड़ा पहाड़, प्रताप सिंह परिहार तिगरू, संगीता जाटव खाईखेड़ा, शैलेन्द्र रामगढ़ और जानकी देभई के नाम शामिल है।

जन सुनवाई में पहुंचे किसानों का हुआ भुगतान
किसानों ने जनसुनवाई में आवेदन दिया कि उन्होंनेे आइडियल फूड ग्रेन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड गंधारी जिला दतिया को गेंहूॅ का विक्रय किया है किन्तु कंपनी वाले राशि देने में आनाकानी कर रहे है।

कलेक्टर द्वारा एसडीएम को निर्देश दिया गया कि उक्त आवेदनों का अवलोकन कर तत्काल कार्यवाही करें और सातों किसानों की समस्या का शीघ्र निराकरण करें। जिसपर एसडीएम मनोज प्रजापति द्वारा बताया कि उन्होंने जब आइडियल फूड ग्रेन इंडिया को अपने समक्ष में बुलाया तो किसानों की बात सही पाई गई, कंपनी के अधिकारियों को किसानों के गेंहूॅ का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए और कंपनी ने बिना देरी किए किसानों को तय दर 1750 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान कर दिया है। जिन किसानों को भुगतान प्राप्त हुआ उनका आकाश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, बलवान यादव, अरविन्द अहिरवार, रामकुमार अहिरवार, सरवेश अहिरवार, रोहित यादव आदि के नाम शामिल हे।

दतिया से विशेष संवाददाता खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।