नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम राष्ट्रीय नेताओं का धुआंधार प्रचार जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नए-नए मुद्दे उछाले जा रहे हैं।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। अब यह सीट उनके बेटे करण भूषण को मिली है। करण शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा चुनावों में धांधली कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग मतदान के जो अपडेट आंकड़े जारी कर रहा है, उसमें मत प्रतिशत 5.75% तक बढ़ा हुआ दिखाया जा रहा है।
बकौल ममता बनर्जी, उन स्थानों पर ईवीएम बदली जा रही है, जहां भाजपा के पक्ष में कम वोट पड़े। चुनाव आयोग को इसकी जांच करना चाहिए।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

