CM मोहन यादव का बड़ा हमला, बोले- अगर ये वजह न होती तो राहुल गांधी अरब देशों से चुनाव लड़ते

CM मोहन यादव का बड़ा हमला, बोले- अगर ये वजह न होती तो राहुल गांधी अरब देशों से चुनाव लड़ते

सीएम मोहन यादव बोले- ‘इस बार कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है। इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि 3 बार के सांसद रहे राहुल गांधी ने एक बार पटखनी खाकर अपनी अमेठी सीट छोड़ दी और केरल भाग निकले। अगर सामने समुद्र न आता तो वो अरब देशों में जाकर चुनाव लड़ते।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को सूबे की राजधानी भोपाल में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अब तक के चुनाव प्रचार के अनुभवों को साझा करते हुए 4 जून को भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि पूरे देश में इस वक्त पीएम मोदी की सुनामी चल रही है। देश के हर हिस्से में 400 पार के संकेत मिल रहे हैं।

सीएम ने कांग्रेस के साथ गांधी परिवार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी ने एक बार पटखनी खाकर अपनी अमेठी सीट छोड़ दी और केरल भागे। अगर सामने समुद्र नहीं आता तो वे अरब देशों में जाकर चुनाव लड़ते।
वीडी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रचार पीएम मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ और 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। जैसे विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मध्य प्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्य प्रदेश को साबित किया था। वैसा ही लोकसभा चुनाव में भी जनता ने मोदी पर विश्वास जताया है। पार्टी को छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों पर प्रचंड जीत मिलेगी। विश्वास इसलिए है, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और टीम भावना के साथ काम किया है।

वीडी ने कहा कि चार जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रदेश में पार्टी की सफलता राजनीतिक पंडितों और विश्लेषकों के अध्ययन और शोध का विषय बनेगा। वीडी ने बताया कि पीएम मोदी ने प्रदेश में आठ जनसभा और 2 रोड शो किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार सभाएं, एक रोड शो, एक कलस्टर और एक प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सात सभाएं, एक शक्ति केंद्र सम्मेलन, एक प्रबुद्धजन सम्मेलन और 2 क्लस्टर बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने 180 से अधिक जनसभाएं, 58 रोड शो किए। 12 राज्यों में 72 सीटों पर प्रचार किया।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।