पीएम मोदी के आंसू बहते गए और गुलाम ‘आज़ाद’ होते गए!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में आंसू बहते गए और गुलाम नबी आज़ाद होते गए…..

केसरिया खरी-खरी….@sms

भोपाल, 10/फरवरी/2021

दरअसल….

कश्मीर मामलों के मुख्य सलाहकार बनाए जाएंगे गुलाम नबी आज़ाद….. केसरिया सूत्र

सियासत में कब क्या हो जाये ये कोई नही कह सकता कुछ ऐसा ही, पीएम नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक कह रहा है! बीजेपी के समर्थन के रास्ते से राज्यसभा लाए जा सकते हैं आज़ाद…. कांग्रेस को एक और झन्नाटेदार झटका देने की तैयारी में बीजेपी….


इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस में अचानक पसरा सन्नाटा……गुलाम आज़ाद ने अपने आखिरी संबोधन में नही लिया राहुल गांधी का नाम …. इसिलए हो रही कांग्रेस हेरान….

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस में परिवर्तन की चिट्ठी लिखी थी तो कांग्रेस ने उनके रिटायरमेंट प्लान पर काम भी शुरू कर दिया था। जो कि अब साफ हो चला था, इसीलिए ये सारी “आंसू सियासत” शुरू हो गयी। एकाएक आज़ाद के लिए उमड़ा मोदी का प्यार देश के करोड़ों लोगों के पल्ले नही पड़ रहा था ,खासकर कांग्रेस और भाजपाई कार्यकर्ताओं के और छुट भईयों नेताओं के ! ऐसा ही हाल राज्य सरकारों के मंत्रियों का भी रहा !

लेकिन क्यों ?

इसका जवाब है मोदी और शाह की सटीक लक्ष्य भेदी रणनीति और जुगल बंदी जो लाख नाकाम कोशिशों के बाद भी कायम है।

इस पर बात फिर कभी होगी, फिलहाल तो जम्मू काश्मीर को 2,3 घरों की कैद से आज़ाद करा चुकी भाजपा की अब भी नज़र कश्मीर से कन्याकुमारी तक कि ही है!

जिनको लग रहा था कि भाजपा बंगाल में और किसान आंदोलन तक ही उलझकर रह गयी है ! दरअसल वो बीजेपी के गेम प्लान का ही एक हिस्सा है, क्योंकि संघ इनदिनों साइलेंट मोड में है और जब-जब संघ साइलेंट मोड में होता है तब-तब भाजपा ( मोदी -शाह ) हमेशा कुछ बड़ा करते हैं (हालांकि ये बात अलग है कि भाजपा खुद को संघ आरएसएस से अलग ही बता ती आयी है) ।

एक तरफ जहां कांग्रेस कुछ भी करके राहुल गांधी को सर्वमान्य नेता की भूमिका में पुनः स्थापित करने या कहें उनके पुनर्वास की तैयारी में लगातार लगी है, तो वहीं कांग्रेस का दूसरा एक एक वरिष्ठ धड़ा जिसके कारण कांग्रेस को कई राज्यों में सत्ता से हाथ धोना पड़ा, राजस्थान में कांग्रेस बाल बाल बची ! तो मप्र में 15 वर्षों बाद लौटी कांग्रेस को 15 महीनों में ही सत्ता गवानी पड़ी साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा युवा नेता आज बीजेपी के साथ है। और भी अन्य कारण हैं ।

जैसे युवाओं को सत्ता के दरवाजे की चाबी न सौंपना, परिवर्तन को स्वीकार न करना, खुद और अपनी संतानों को जबरियाँ छोटे कार्यकर्ताओं की पसंद बनाना आदि।

राहुल गांधी हमेशा पैराशूट एंट्री का विरोध करते देखे और सुने गए, लेकिन खुद की एंट्री कैसे हुई, इस विषय पर चर्चा चाह कर भी कभी नही हुई। कइयों बार नेता और कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रकार के संवाद,चर्चा आदि भी होती देखी सुनी गई हैं।

खेर ये तो कांग्रेस का आंतरिक मामला ही है कि उनको किसको पार्टी के शिखर पर बिठाना है य नही…लेकिन फ़िलहाल सब कुछ ठीक रहा तो बीजेपी फिर एक बार फिर मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारियों में जुटी हुई है!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।