कांग्रेस ने महिलाओं के लिए किए 5 बड़े वादे, कहा सत्ता में आये तो गरीब महिलाओं को देंगे सालाना एक लाख रुपए

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा वादा दिया है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है, जिसके तहत महिलाओं के लिए पांच वादे किए गए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका ऐलान किया।
आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली नई नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हिस्सा दिया जाएगा।
शक्ति का सम्मान: आंगनवाड़ी, आशा वर्कर और मिड डे मील में सेवाएं देने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का हिस्सा बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा।
अधिकार मैत्री: हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अधिकार मैत्री की नियुक्ति की जाएगी, जो कानूनी सहायक के रूप में कार्य करेगी।
सावित्री बाई फुले होस्टल: देश के हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक हॉस्टल बनाया जाएगा, जो विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए होगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।