इंदौर। बिहार से यह जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम 6.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मिलकर इस बारे में चर्चा की है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने कल ही पत्रकारों से कहा था कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला किया जाएगा।
नए मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 12 नेता शपथ ले सकते हैं। इसमें नीतीश मिश्रा, कृष्ण नन्दन पासवान, हरि सहनी और संतोष सिंह का नाम हो सकता है। जनता द यूनाइटेड से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार व शीला कुमारी शपथ ले सकते हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
