बिहार में हुई NDA की सीटों ही घोषणा , 17+16+7 के फॉर्मूले पर बनी बात

इंदौर। दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए के सभी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने एनडीए ने सीटों का एलान कर दिया। एनडीए में 17+16+7 के फॉर्मूले पर बात बन गई है। बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू को 16 सीटें मिली हैं। रालोसपा (रामविलास) 5, हम व उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को 1-1 सीट दी गई है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 5 सीटें मिली हैं। हम बिहार में 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।
भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव-
विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम
जदयू यहां से ठोंकेगी ताल-
वामिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर
चिराग पासवान को मिली ये पांच सीटें-
वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।