नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। सभी नेता चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं | साथ ही बता दे कि इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराया जायेगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की 26 अप्रैल, तीसरे चरण की 7 मई, चौथे चरण की 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई, छठे चरण की 25 मई और अंतिम चरण की वोटिंग एक जून को होगा। इसके तीन दिन बाद यानी 4 जून को परिणाम जारी किए जाएंगे।
इसी दौरान भाजपा ने चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बता दे कि बीजेपी की चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के लिए 14 नामों का एलान हुआ है।
7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पहला राउंड 19 अप्रैल को है।
बीजेपी की चौथी लिस्ट में तमिलनाडु के 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बीजेपी की एक दिन पहले तीसरी सूची आई थी। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम थे। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के बीजेपी चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

