डा. केपी यादव का बयान – भाजपा बड़ा परिवार, सर्वश्रेष्ठ को चुनते हैं, मुझमें कोई कमी रही होगी

अशोकनगर। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना लोकसभा क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया को पराजित कर चुके डा. केपी यादव का टिकट भाजपा ने इस बार काट दिया है। सांसद निर्वाचित घोषित होने के बाद डा. केपी यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्रियों के बीच लगातार शीत युद्ध के हालात रहे। इस दौरान कई बार भाजपा हाईकमान को दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश देना पड़ी। पांच साल का दौर पूरा होते-होते एक बार फिर से लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इस बार भाजपा ने सांसद डा. केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में डा. केपी यादव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। डा यादव की आगामी राणनीति क्या होगी? उनका राजनीतिक भविष्य क्या रहेगा? ऐसे कई सवालों को लेकर नवदुनिया ने उनका साक्षात्कार किया। इस साक्षात्कार के दौरान कई बार डा. केपी यादव तीखे सवालों पर मुस्कुराते हुए मौन रहे तो कई सवालों पर उन्होंने व्यंग्यात्मक जवाब भी दिए।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।