इन आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बंद हो जाएगा BGMI गेम

नई दिल्ली। क्राफ्टन ने अपने गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए नए अपडेट जारी किया है। गेम का अपकमिंग वर्जन अपडेट 3.1 है। इसमें गेम लवर्स को नए फीचर्स, कंटेंट, नया गेम मोड, स्किन्स, रिकॉल और नया एक्सपीरियंस मिलेगा। इस बीच एक बुरी खबर है कि कुछ स्मार्टफोन्स में BGMI काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने घोषणा की है कि नए अपडेट के साथ बीजीएमआई गेम आईओएस और एंड्रॉयड के कुछ वर्जन पर सपोर्ट नहीं करेगा।
बीजीएमआई के अनुसार, अपडेट 3.1 कुछ दिनों में रोलआउट होने वाला है। एंड्रॉयड 4.4, आईओएस 10 और उससे नीचे के वर्जन पर काम नहीं करेगा। इसका मतलब है कि इन वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर गेम सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि हेल्पशिफ्ट को अपग्रेड करके गेमिंग एक्सपीरियंस और कस्टमर सपोर्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एंड्रॉयड 4.4 साल 2013 में जारी किया गया था। वहीं, आईओएस 10 को 2016 में आईफोन 5एस और 5सी के साथ रिलीज कर दिया गया। अगर आप इनमें से किसी ओएस का वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने ओएस को अपडेट कर लें।
क्राफ्टन ने बताया कि नए अपडेट में अरेबियन नाइट्स थीम मोड होगा। इसमें दो स्काई कैसल होंगे। जिनका इस्तेमाल गेम में ड्रॉप्स के लिए किया जाएगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।