अरुणाचल प्रदेश से राजनाथ सिंह ने चीन पर साधा निशाना , बोले- भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता

नामसाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। कल को हम चीन के क्षेत्रों के नाम बदलकर वेबसाइट पर डाल दें, तो क्या वह हमारे हो जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वे क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे?… हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो आज भारत इसका जवाब देने की शक्ति है।”

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।