कोयंबटूर की चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले- पूरे तमिलनाडु में भाजपा हावी

कोयंबटूर। कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डीएमके और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पारिवारिक पार्टियों का झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में बने रहने का एजेंडा है। आज बीजेपी पूरे तमिलनाडु में हावी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि बीजेपी पूरे तमिलनाडु में हावी हो रही है। हर कोई कह रहा है कि डीएमके की विदाई बीजेपी और एनडीए ही करेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस जैसी पारिवारिक पार्टियों का एक ही एजेंडा है, झूठ बोलकर सरकार में बने रहना। कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हुई। ये एनडीए सरकार है, जिसने पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस-डीएमके और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने एससी-एसटी, ओबीसी समुदाय के करोड़ों लोगों को आवास, पानी और बिजली के लिए तरसाए रखा, क्योंकि उन्हें लगता था कि हर किसी को आवास और बिजली नहीं मिल सकती है, लेकिन बीजेपी सरकार करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया, हर गांव में बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दिया है। उनमें से ज्यादातर एससी-एसटी, ओबीसी समुदाय के लोग हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।