कोलकात्ता | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को झूठा बताया। इसी के साथ उन्होंने दावा किया भी भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।
एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए गए देश के संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने उत्तरी बंगाल के लिए क्या किया? पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी के झांसे में न आएं। यह केवल चुनावी जुमला है और कुछ नहीं।”
बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए देशभर में 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रही है। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में चुनाव होंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

