फोन पर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मिली धमकी, शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली | महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। खडसे, जो वर्तमान में राकांपा (शरद गुट) के साथ हैं, ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जल्द ही भाजपा में लौटेंगे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को खडसे को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया जिसके बाद उन्होंने जलगांव जिले में मुक्ताई नगर थाने में पुलिस को इसकी शिकायत की।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। खडसे, जो वर्तमान में राकांपा (शरद गुट) के साथ हैं, ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जल्द ही भाजपा में लौटेंगे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को खडसे को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया जिसके बाद उन्होंने जलगांव जिले में मुक्ताई नगर थाने में पुलिस को इसकी शिकायत की।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।