भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश का बुरा हाल, पूरी तरह कर्ज में डूबे हैं कनाडा के लोग

नई दिल्ली: भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा हाल हो गया है। देश की जीडीपी के मुकाबले हाउसहोल्ड डेट यानी परिवारों का कर्ज 103% पहुंच चुका है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। हाउसहोल्ड डेट का मतलब उस कर्ज से है जो उस देश को लोगों पर है। इसमें इंटरेस्ट और मूलधन शामिल है। यानी कनाडा की कुल जीडीपी से ज्यादा उस देश के लोगों पर कर्ज है। इसकी गणना परिवारों की डिस्पोजेबल इनकम यानी खर्च करने योग्य आय के परसेंटेज के रूप में की जाती है। इससे साफ है कि कनाडा वित्तीय रूप से अस्थिर स्थिति से गुजर रहा है।

भारत का हाल

कनाडा के बाद सबसे ज्यादा हाउसहोल्ड डेट यूके पर है। ब्रिटेन के लोगों पर देश की जीडीपी का 80% कर्ज है। इसके बाद अमेरिका (73%), फ्रांस (63%), चीन (62%), जर्मनी (52%), स्पेन (48%) और इटली (39%) का नंबर है। भारत में यह 37 फीसदी है। 2021 में यह 39.2% पर पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई है। साउथ अफ्रीका और ब्राजील में यह 34% है। सऊदी अरब में 32%, रूस में 22%, इंडोनेशिया और मेक्सिको में 16% और तुर्की में 11% है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।