नई दिल्ली: ब्रिटेन दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दूसरे विश्व युद्ध से पहले पूरी दुनिया में ब्रिटेन की तूती बोलती थी और उसकी करेंसी पाउंड दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसी हुआ करती थी। लेकिन सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद स्थिति बदल गई। आज दुनिया के कई देश ब्रिटेन से आगे निकल गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इस देश की इकॉनमी 3.59 ट्रिलियन डॉलर है और यह दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी है। इससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और भारत हैं। ब्रिटेन का सबसे ज्यादा आयात जर्मनी से होता है। जर्मनी दुनिया की चौथी और यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी है। 2023 में ब्रिटेन ने जर्मनी से 73.8 अरब पाउंड का आयात किया था।
भारत से कितना आयात
ब्रिटेन ने 2023 में नॉर्वे से 27.2 अरब पाउंड का आयात किया। इसके बाद इटली का नंबर रहा। इटली से उसने 23 अरब पाउंड का सामान आयात किया। ब्रिटेन ने स्पेन से 19.9 अरब पाउंड, आयरलैंड से 19.5 अरब पाउंड, पोलैंड से 13.8 अरब पाउंड, तुर्की से 11.3 अरब पाउंड और भारत से 9.7 अरब पाउंड का आयात किया। स्विट्जरलैंड से उसका आयात 9.3 अरब पाउंड का रहा। दुनिया के बाकी देशों से उसने 136 अरब पाउंड का आयात किया। ब्रिटेन भारत से मिनरल फ्यूल, ऑयल और डिस्टिलेशन प्रॉडक्ट्स, मशीनरी, न्यूक्लियर रिएक्टर्स, बॉयलर, दवाएं, बहुमूल्य धातुएं और कपड़े मंगाता है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
