जब रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया डीपीओ,मचा हड़कंप!

नीमच कोर्ट परिसर में DPO को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

21 अगस्त 2019 इंदौर/भोपाल

लोकायुक्त SP उज्जैन राजेश कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि, आवेदक राजेन्द्र गोलिया की शिकायत पर आर.आर.चौधरी जिला अभियोजन अधिकारी (DPO) नीमच को 10000 ₹ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों कोर्ट के जिला अभियोजन कार्यालय में पकड़ा गया । यह पहला मामला है जब किसी सरकारी वक़ील को रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया गया हो ।

चर्चा तो कई बार सुनी है कि कुछ सरकारी वक़ील केस को प्रभावित करने के लिए सेटिंग करते हैं। DPO चौधरी को लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव उज्जैन की टीम ने रिश्वत लेते ही पकड़ा है। शिकायतकर्ता के केस की पैरवी सुचारू चलनें देने एवं जल्दी अभियोजन साक्ष्य कराने हेतू 25000₹ की रिश्वत की माँग की थी एवं आज पहली किश्त 10000₹ लेते हुए पकड़ा है । टीम में बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक , दिनेश रावत निरीक्षक , आरक्षक सुनील इसरार संदीप एवं रमेश डाबर सहायक ग्रेड 3 थे ।

BY Team केसरिया

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।