बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
हिमालय समान नान इंटरलाकिंग को लांध कर जबलपुर ने हासिल की तकनीकी रेल बादशाहत!
दिनांक23.08.2019 जबलपुर मप्र
नान इंटरलाकिंग का एतिहासिक कार्य पूर्ण, जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन पर चल रहे नान इंटरलाकिंग के कार्य का समापन आज बहुत ही जोश एवं ख़ुशी से रेलवे ने पूर्ण कर लिया.इस लक्ष्य को 04 दिन पूर्व ही हासिल कर लेने से रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी तकनीकी की इस फतह से जबलपुर स्टेशन को एक शानदार एवं तीव्र गति की ट्रेन चलने की दिशा में ले चले है. अब आने वाले दिनों में यह स्टेशन पहले की अपेक्षा गाडियों के समयपालन के लिए ज्यादा सजग एवं उपयोगी बन गया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह कार्य हिमालय सा ऊँचा एवं विपरीत मौसम के कारण समस्याओ से भरा लग रहा था लेकिन कुशल नेत्रत्व से यह कार्य बिना किसी जोखिम के समय से पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया।
नान इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण होते ही मंडल एवं जोन के अधिकारियो ने रूट रिले इंटरलाकिंग सेंटर में उपस्थित होकर सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी. इस कार्य की पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारी भी मानेटरिंग कर रहे थे एवं इसके पूर्ण होने की खबर से सभी ने मंडल के अधिकारियो को बधाई दी।
आज अंतिम दिन 23 अगस्त शुक्रवार को जबलपुर स्टेशन पर मेगा ब्लाक प्रातः 10 बजे से शाम 18 बजे के बीच लगभग 08 घंटे का था लेकिन तकनीकी कारणों से यह एक घंटे अधिक रहा जिसके कारण प्रथम ट्रेन गोडवाना एक्सप्रेस 18 बजे की जगह लगभग 19 बजे रवाना की गयी.इसी तरह कुछ अन्य गाडियों को भी पूर्व में घोषित विलंबित समय पर चलाया गया।

नान इंटरलाकिंग कार्य के बाद अब 24 अगस्त से ट्रेन न. 51189 इलाहबाद-इटारसी पैसेंजर, ट्रेन न.11273/74इटारसी-कटनी पैसेंजर, ट्रेन न.11266जबलपुर –अंबिकापुर ट्रेन, ट्रेन न.12192 श्रीधाम एक्सप्रेस,22192 ओवर नाइट एक्सप्रेस,22189जबलपुर –रीवा इंटर सिटी एवं ट्रेन न.11651जबलपुर –सिंगरोली इंटर सिटी, ट्रेन न.51701 जबलपुर – रीवा शटल, ट्रेन न.51708 जबलपुर-नैनपुर ट्रेन, जबलपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी. मंडल रेल प्रबंधकडॉ मनोज सिंह ने इस कार्य में सहयोग के लिए जबलपुर की जनता, रेल यात्रियों, स्थानीय प्रशासन के अधिकारियो, मैट्रो बस प्रबंधन, रेलवे स्टाफ सहित अन्य सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व रेलवे पूछताक्ष केंद्र से गाडियों की स्थति की जानकारी अवश्य ले ले। by रेलवे रिपोर्टर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
