बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
18/अक्टूबर/2019 होशंगाबाद लूट अपडेट- पिपरिया से आलोक हरदेनिया की खबर
होशंगाबाद के पिपरिया नगर में दिन दहाड़े कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को अंततः पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का निकाला नगर में जुलूस। पिपरिया में लूट की 2 वारदातों को अंजाम दिया था आरोपियों ने जिसमे गाडरवारा के 3 लुटेरों ने सोने की 2 चेन , देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूसों और लूट की वारदात को अंजाम देने में उपयोग की गई बाइक समेत धरदबोचा 3 आरोपियों को।
मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला
12 अक्टूबर को काबरा कॉलोनी क्षेत्र से महिला पर कट्टा अड़ाकर सोने की चेन की लूट की गई थी ,जुलाई को सांडिया रोड़ क्षेत्र से सराफा व्यवसायी भगवान दास सोनी से लूटी गई थी सोने की चेन।
पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव भी था एवं नगर में भयमुक्त वातावरण निर्मित हो इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी और अंततः पुलिस को मामले में सफलता मिली है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
