अपनी ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms 31/अक्टूबर/2019 निशांत तिवारी दतिया

समस्याओं को लेकर दतिया कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव : 25 बिंदुओं पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के नेतृत्व में कलेक्टर से की….

दतिया मप्र , गुरुवार के दिन कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया।

पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने जिले के कलेक्टर बीएस जामौद से 25 बिंदुओं पर वन टू वन चर्चा की। कांग्रेसियों ने खासकर सड़क, बिजली, पानी और पीडीएस वितरण आदि जनहित की समस्याओं को लेकर प्रशासन को घेरा।

घेराव करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा की जल्द ही 25 बिंदुओं पर कार्यवाही करें। पूर्व विधायक भारती ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों पर कार्यवाही के लिए पन्द्रह दिवस का समय दिया है।

केसरिया संवाददाता खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।