बी-हैप्पी…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

रविवार-10/नवंबर/2019….

तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो करें ध्यान……

होशंगाबाद-मप्र हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा पिपरिया में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है। यह ध्यान शिविर तीन तक चलेगा। पचमढ़ी रोड स्थित पंजतारा पैलेस में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक यहाँ ध्यान के शिविर में हिस्सा ले रहे है।

यह ध्यान शिविर पूरी तरह से निशुल्क है।

नगर में इस कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने किया है। ध्यान शिविर दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है । पहला सत्र सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरा सत्र शाम को 4 बजे से 5:30 बजे तक चल रहा है नागरिक अपनी सुविधा अनुसार ध्यान करने पहुँच रहे है।

हार्टफुलनेस ध्यान प्राचीन राजयोग पद्धति पर आधारित है, जिसे आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप परिष्कृत कर दिया गया है। इसमें प्राण आहुति के संप्रेषण से व्यक्ति में आंतरिक परिवर्तन सहजता से आ जाते हैं। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त रहने के लिए बड़ी संख्या में लोग हार्टफुलनेस ध्यान करने पहुँच रहे है।

केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया की खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।