राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास क्षेत्र में अनोखी चोरी की वारदात से लोग हैरान….
बड़ी खबर केसरिया खबर -केसरिया नज़र@sms
भोपाल केसरिया डेस्क
17/नवंबर/2019
भोपाल- राजधानी का सबसे सुरक्षित माने जाने वाला क्षेत्र श्यामला हिल्स क्योंकि यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री के निवास के साथ-साथ अन्य मंत्रियों और न्यायधीशों के भी सरकारी निवास हैं साथ ही कई महत्त्वपूर्ण सरकारी दफ्तर, आलीशान होटल्स भी हैं। इसलिए ये राजधानी भोपाल का सबसे सुरक्षित और पॉश एरिया भी कहलाता है क्योंकि यहां 24सों घंटे वीआईपी मूवमेंट रहता है इसलिए यहां की सुरक्षा भी चाक चौबंद रहती है।
दरअस हुआ यूं कि कल यानी 16 नवंबर को स्टेट म्यूज़ियम में जो कि मप्र की शान तो है ही साथ ही राजधानी का एक बड़ा पर्यटक स्थल भी है यहां एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन रिदम म्यूजिक द्वारा रखा गया था जिसमे हिस्सा लेने किशोर महाजन भी अपनी टाटा टियागो कार (MP04-CU-7530) से पहुंचे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी को विधिवत पार्किंग क्षेत्र के पार्क किया था ,किशोर मप्र विधानसभा में मार्शल हैं और गाने का भी शोक रखते हैं। जब कार्यक्रम समापन के बाद रात्रि लगभग 10 बजे किशोर वापस स्टेट म्यूजियम की पार्किंग में अपने वाहन के समीप पहुंचे तो वो अचरज में पड़ गए क्योंकि उनकी सवारी के 2 पहिये गायब थे जो कि इस इलाके में होने वाली अनोखी वारदात है।

चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो अति सुरक्षित क्षेत्र में भी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं वो तो गनीमत रही कि महाजन के वाहन को कोई और गंभीर नुकसान नही पहुंचाया गया । इस घटना की जानकारी लिखित में किशोर महाजन ने क्षेत्रीय श्यामला हिल्स थाने में की है और सबसे पहले उन्होंने डायल 100 से संपर्क किया था। अभी तक टायर और रिम चोरी करने वालों का कोई पता नही चला है।
केसरिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए किशोर महाजन ने बताया कि वो इस वारदात से काफी दुखी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी। लेकिन इस प्रकार की वारदात से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगता नज़र आरहा है!
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
