क्या हुआ तेरा वादा…अतिथि विद्वान….नियमितिकरण के लिये परेशान!

क्या हुआ तेरा वादा ….अतिथि विद्वान….नियमितिकरण के लिये परेशान

आलोक हरदेनिया की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा – मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजो में अतिथि विद्वान के रूप में बच्चो को शिक्षा दे रहे । अतिथि प्रोफेसर इस समय बदहाल आर्थिक स्थिति और अनिश्चित भविष्य के दौर से गुजर रहे है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में दिए गये वचन को याद दिलाते हुए,अतिथि विद्वान अपनी नियमतीकरण करने की याचना लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिले छिंदवाड़ा पहुँचे थे । लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इन्हें यहां पर प्रदर्शन करने की अनुमति नही दी । जिसे लेकर पुलिस ,प्रशासन और अतिथि विद्वानों की तीखी बहस भी हुई । उसके बाद इन्हें कुछ समय के लिए पुलिस ग्राउंड में रखा गया। फिर वहां से बस में बैठाकर किसी और स्थान पर ले जाया गया ।

बस के अंदर बैठकर अतिथि विद्वानों ने उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ पुलिस के सामने ही जोरदार नारेबाजी की । आपको बतादे कि अक्टूबर माह में राजधानी भोपाल में भी अतिथि विद्वान अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकरअर्धनग्न प्रदर्शन कर चुके तब उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर इन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया था।

वचन को पूरा करने की मांग……

कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के पूर्व अपने वचनपत्र की कंडिका 17.22 में अतिथि विद्वानों को सेवा से बाहर न करने और नीति बनाकर नियमित करने का वचन दिया था। अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार गठन के 11 माह बीत जाने के बाद भी सरकार इस ओर गंभीर नही दिख रही है। बल्कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में हुए कथित फर्जीवाड़े की जांच से मुकरते हुए बिना दस्तावेजो की गहन जांच के आनन फानन में नियुक्ति की जल्दी में है। डॉ, सिंह ने कहाँ की सरकार ने जो वादा किया था उसे वह निभाये।

पूर्व मुख्यमंत्री भी याद दिला चुके है वचन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी शिक्षक दिवस पर ट्वीट करके प्रदेश सरकार को अपना वचन याद दिला चुके है। इसके बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार ने इन अतिथि विद्वान को नियमितीकरण करने की दिशा में फिलहाल कोई कदम नही उठाया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।