अतिथि विद्वानों के बीच पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

19/फरवरी/2020

भोपाल डेस्क

भोपाल अतिथि विद्वानों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शहीद अतिथि विद्वान के फोटो पर की पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं अतिथि विद्वानों से वादा कि आपकी लड़ाई को विधानसभा के सत्र में मंजिल तक पहुंचाने के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे ।

मुंडन कराने वाली मुस्लिम बहन से किया वादा आप के केश की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजो मालवीय, रजनीश अग्रवाल,तपन तोमर ,नेहा बग्गा, मनीष सक्सेना सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

डॉ नरोत्तम मिश्रा को अपने बीच देख अतिथि विद्वानों में खुशी नज़र आई एवं उन्होंने आशा की है कि मप्र विधानसभा के सत्र में डॉ नरोत्तम मिश्रा हमारी आवाज़ बनेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।