भाजपा नेता और कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहता है?

भाजपा नेता और कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहता है?

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
27/फरवरी/2020

केसरिया डेस्क/ शैलेंद्र मिश्रा शैली

भोपाल – प्रदेश की राजनीति में आज उस समय सियासी तूफान आ गया जब प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर अचानक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुँच गये। प्रदेश काँग्रेस कार्यालय में वह सीधे कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा के कक्ष में पहुँचे और जमकर ठहाके लगाते हुए सलूजा का मुंह मीठा कराते देखे गए।

भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं ने साधी चुप्पी…

जब इस मुलाकात के बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रवक्ता डॉ दीपक विजयवर्गीय और राकेश शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस बारे कुछ भी बोलने से साफ इंकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से प्रतिक्रिया लेने की बात करते हुए मामले से ससफ़ तौर पर पल्ला झाड़ लिया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है?

मप्र बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और मप्र कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का ये रिश्ता क्या कहलाता है?
दरअसल भोपाल मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा से मुलाकात की यहां पाराशर सलूजा से गले मिलते मुंह मीठा कराते हुए देखे गए साथ ही अन्य प्रवक्ता पैनलिस्ट से भी मिलते नज़र आये और जमकर ठहाके लगे।

दरअसल यह कोई सामान्य शिष्टाचार मुलाकात नहीं कही जा सकती क्योंकि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही एवं हाल ही के 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम अंतर से भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा ।
भारतीय जनता पार्टी भारत की ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और ऐसे में बीजेपी के मीडिया प्रभारी का कांग्रेस दफ्तर जाना कई बातों का संकेत है! साथ ही उन लाखों,करोड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए निराशा पैदा करने वाला विषय भी है ।


क्योंकि दिन-रात कार्यकर्ता जमीन पर रहकर अपनी पार्टी के लिए कार्य करता है और यदि उन्हीं की पार्टी के नेता और वह लोग जिनके ऊपर संघठन की बड़ी जवाबदारी है और जो प्रदेश कार्यालय में बैठकर पार्टी का एजेंडा स्पष्ट करते हैं और यदि ऐसे ही लोग एक दूसरे सत्ताधारी राजनीतिक दल के दफ्तरों में जाएंगे तो अन्य कार्यकर्ताओं पर इसका क्या असर पड़ेगा ?
क्योंकि यदि पाराशर को किसी कांग्रेस नेता के निवास पर या किसी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ देखा जाता तो इन तस्वीरों पर प्रश्न नहीं उठता ,क्योंकि पूर्व में बीजेपी मीडिया प्रभारी को अन्य कांग्रेस नेता और प्रवक्ताओं के साथ साथ लंच पार्टी पर होटल्स में देखा गया था।

लेकिन इस बार लोकेंद्र पाराशर बाकायदा भोपाल की शिवाजी नगर स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे हैं और आज उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


इस पूरे मामले पर केसरिया न्यूज़ की टीम के द्वारा लोकेंद्र पाराशर से संपर्क करने की कोशिश भी की गयी लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका साथ ही मप्र बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके चित्रकूट में होने के चलते केसरिया न्यूज़ का उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।