केसरिया Breaking गुड़गांव/भोपाल
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
04/मार्च/2020
क्या शुरू हो गया मप्र में ऑपरेशन कमल?
late night exclusive न्यूज़ एवं वीडियो!
शैलेंद्र मिश्रा शैली,आलोक हरदेनिया भोपाल
मध्यप्रदेश में सियासी उथल पुथल अब और तेज़ हो गयी है, देर रात कांग्रेस के 4 विधायक ,बसपा के 2, सपा का एक और एक निर्दलीय विधायकों के भाजपा नेताओं के साथ गुड़गांव की एक होटल में पहुंचने की खबर आई है।
विधायकों को छुड़ाने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,मंत्री जीतू पटवारी और मंत्री जयवर्धन सिंह के गुड़गांव की होटल पहुंचने की खबर सामने आते ही मप्र की सियासत आधी रात को भी जाग उठी है।

होटल में पथरिया से फायर ब्रांड विधायक रामबाई भी नज़र आईं और कांग्रेसी नेताओं के साथ खाकी वर्दी में पुलिस भी-सूत्र
ज्ञात हो सोमवार तड़के ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मप्र की कमल सरकार को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप सीधे डॉ नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान पर लगाया था जिसके बाद बीजेपी भी जवाब देती नज़र आयी थी।
आधी रात को मीडिया को बसपा विधायक संजीव कुशवाह ने भी बताया कि वो दिल्ली में हैं और पूरी तरह मप्र की कांग्रेस सरकार के साथ हैं।
लेकिन अभी मप्र में और भी नए समीकरण देखे जा सकते हैं।
खबर एवं वीडियो साभार सूत्र
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

